आदेश वापस हो, नहीं तो आंदोलन: फेडरेशन
झारखंडलोकल बाडीज इम्प्लाइज फेडरेशन गिरिडीह शाखा की एक आपात बैठक बुधवार को संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केदार हरिजन ने की। संघ ने नगर पर्षद की कार्यशैली पर कई सवाल उठाया है। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष केदार हरिजन ने कहा कि नप के संसाधन का यहां जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
कहा कि सफाई, पानी वितरण टैक्स वसूली सभी ठेकेदारी प्रथा पर चल रही है, इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की हो रही ठेकेदारी में भी नप के जेसीबी बॉबकट का उपयोग किया जा रहा है। कहा कि यह काम ठेकेदार को अपने संसाधनों से करना है। कहा कि अभी तक संघ वेतन के लिए संघर्ष करता आया है पर अब इन गड़बडिय़ों को लेकर भी संघर्ष करना होगा। कहा कि नियम को ताक पर रखकर टैक्स का निर्धारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कर्मियों का पांच माह का वेतन बकाया है और दूसरी ओर नप के आर्थिक संसाधनों को बर्बाद किया जा रहा है। कहा कि नप के संसाधनों का उपयोग निजी हित में किया जा रहा है। बैठक में संघ ने ठेकेदारी पर सफाई, पेयजलापूर्ति टैक्स वसूली प्रथा को समाप्त करने, सफाई कर्मी को संसाधन उपलब्ध कराने, पूर्व की व्यवस्था बहाल करने, सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की स्वतंत्र इकाई बनाने, बस टैक्सी स्टैंड में हमेशा सफाई व्यवस्था बहाल करने सहित दस सूत्री मांग की गई है।
संघ ने फरमान जारी कर कहा है कि जनविरोधी आदेश वापस नहीं हुआ तो 26 सितंबर से संघ आंदोलन करेगा। आंदोलन के क्रम में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष के अलावा सचिव लखन हरिजन, अशोक हरिजन, रामकुमार सिन्हा, अजीत राय, राजेश अग्रवाल, अंजित चन्द्रा, प्रदीप कुमार, शब्बीjअ सारी, शहीद अहमद, राजेश कुमार, शंभू सिंह, राजेश वर्मा, निशा सिन्हा, राम कुमार सिन्हा, इसरत प्रवीण, गौरी शंकर यादव, अमीरक यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।