पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 वर्ष पुराने कांड में जागी पुलिस

13 वर्ष पुराने कांड में जागी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें हुई नक्सली कांड में पुलिस की ओर से शिथिलता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। वर्ष 2001 में बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में हुई नक्सली घटना में नामजद अभियुक्त के खिलाफ अब पुलिस हरकत में आई है। ऐसे में जब वह माओवादी काफी वृद्ध हो चुका है। घटना बगोदर थाना कांड संख्या 228/01 की है। जिसमें 26 नवंबर 2001 को नक्सली बंदी को लेकर अटका स्थित जीटी रोड पर सशसत्र माओवादियों ने गाड़ी का परिचालन ठप कर दिया था साथ ही घटना काे अंजाम देते हुए वाहनों में आग भी लगाई थी। इस बाबत दफा 148,148,149, 307,427,435, भादवि तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में सूचक ने बताया था कि 150 से 200 की संख्या में माओवादियों ने परिचालन ठप कर दिया था।

छह लोगों के खिलाफ मामला ड्राप | पकड़ेगए माओवादी के अलावा पुलिस ने माओवादी नागेश्वर महतो के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल की। साथ ही इसी कांड के अन्य आरोपी प्रदीप सिंह, डुमरचंद महतो, सोनाराम मांझी और बाबूलाल मांझी काे फरार बताते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। जबकि इस कांड के आरोपी रहे चिंतामन ठाकुर उर्फ सुधीर दा की मृत्यु होने के कारण साथ ही नक्सली कमल, बालेश्वर, डेविड दा, बालेश्वर मांझी और फनीराम के विरुद्ध मामला ड्राप कर दिया।

इस कांड के नामजद अभियुक्त रहे नागेश्वर महतो उर्फ नागो दा के खिलाफ बगोदर पुलिस बीते 15 सितंबर को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। जबकि यह आरोपी पिछले चार वर्षों से गिरिडीह जेल में बंद है। साठ वर्षीय इस माओवादी के खिलाफ पुलिस इसी वर्ष के 16 सितंबर को न्यायालय में रिमांड के लिए आवेदन दिया था। जिसे 18 जुलाई को इस कांड में न्यायालय ने रिमांड किया था। यह माओवादी वर्ष 2010 में डुमरी थाना कांड संख्या 54/10 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। चार वर्षों तक पुलिस इस मामले में शिथिलता बरतती रही जबकि उसी वर्ष इस कांड में रिमांड होने से इस मामले का ट्रायल भी पूरा हो गया रहता।

िशथिलता बरतती रही पुलिस