थायराइड से बचने के िलए तरीके बताए गए
इनरव्हील क्लब गिरिडीह के तत्वाधान में बुधवार को थायराइड जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत द्वीप जलाकर किया गया। इस दौरान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ शीला वर्मा ने संबोधित कर कहा कि थायराइड की बीमारी महिलाओं में काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। समय रहते इस बीमारी पर नियंत्रण नहीं रखने के बाद महिलाओं में कई प्रकार की समस्या सकती है। डाॅ वर्मा ने मौके पर दो प्रकार के थायराइड की जानकारी देते हुए बताया कि हारमोन की कमी से होने वाले थायराइड का इलाज उचित खान-पान के साथ संभव है। डा वर्मा ने थायराइड से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि आयोडीनयुक्त नमक का सेवन करना बेहद जरुरी है। जबकि फूलगोभी और पत्तागोभी का सेवन थायराइड की बीमारी से ग्रसित मरीजों को नहीं करना चाहिए। इस दौरान डा वर्मा ने इस बीमारी के लक्षण की जानकारी भी दी। जिसमें मुख्य रुप से बालों का झड़ना, ब्लड प्रेशर कम अधिक होने के साथ वजन का घटना-बढ़ना भी इसके लक्षण में शामिल है। संस्था की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने बताया कि यह शिविर संस्था के जिलापाल पूनम सहाय के निर्देश पर लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर महिलाओं को दिया जा रहा है। कहा कि महिलाओं को इस बीमारी से बचाव के प्रति शिविर का आयोजन जारी रहेगा।