पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपा नेता आजम आज शहर में

सपा नेता आजम आज शहर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीहके सपा प्रत्याशी नितेश सिन्हा के पक्ष में सपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शुक्रवार को गिरिडीह में लगेगा। शहर के बरवाडीह के करबला मैदान में सपा की और से आयोजित चुनावी सभा में यूपी के नगर विकास मंत्री सह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान, सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा अरशद खान, यूपी सीएम के अनुज विकास यादव और सपा नेत्री लवली आनंद भी चुनावी सभा में शिरकत करेगी। इसकी जानकारी सपा के गिरिडीह प्रत्याशी श्री सिन्हा ने देते हुए कहा कि मंत्री आजम के साथ सपा के सभी नेता शुक्रवार को यूपी से हेलीकॉप्टर से गिरिडीह आएंगे। साथ ही गिरिडीह के बरवाडीह के करबला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर की नमाज बरवाडीह के मस्जिद में गिरिडीह के मुस्लिम समुदाय के साथ अता करेंगे। सपा प्रत्याशी ने कहा कि चुनावी सभा को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है। सभा में भाग लेने के िलए लोगों से घर-घर जाकर अपील की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिग्गज नेताओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।