भाजपा के पक्ष में नुक्कड़ सभा
गिरिडीह | छोटकीखरगडीहा चौक पर भाजपाइयों ने नुक्कड सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की गई। कहा कि झारखंड में मजबूत सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। यहां पर खंडित जनादेश के कारण अबतक राज्य का विकास नहीं हो सका। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं ताकि राज्य का समुचित विकास हो सके। इस मौके पर महेन्द्र प्रसाद वर्मा, फाल्गुनी प्रसाद यादव, बबलू तिवारी, शिवपूजन राम, रामरतन राम, हरिहर यादव, प्रसादी मंडल, रूपलाल यादव, भुनेश्वर मंडल, श्यामसुंदर गुप्ता समेत दर्जनों लोग साथ थे।