्ब्लोसम मांटेसरी विद्यालय का उद्घाटन
गिरिडीह | जिलाशिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बेलिया ने गुरूवार को सिहोडीह में ब्लोसम मांटेंसरी विद्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्रीमती बरेलिया के अलावा डा एसएन सहाय, सीपी सिंह, डा अमरेन्द्र सिंह, डा बी के झा, सुजीत कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक , मोहन वर्मा, विनीत वर्मा समेत कई अन्य लाेग उपस्थित थे। मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य सुषमा प्रसाद ने कहा कि ब्लोसम मांटेंसरी विद्यालय में दो से पांच वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। यहां पर खेल खेल के साथ मनोरंजक वातावरण में बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जाएगा। इस विद्यालय में बच्चों के खेल सामग्री के अलावा अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू है जबकि कक्षा जनवरी माह से प्रारंभ की जाएगी। बताया गया कि स्कूल मंे समय-समय पर छात्रों के विकास की जांच होगी।