माले ने की नुक्कड़ सभा, मांगा वोट
गिरिडीह | गिरिडीहविधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी राजेश सिन्हा ने गुरूवार को अकदोनी, चिलगा, बनियाडीह, श्रीरामपुर, कोलडीहा, बरवाडीह, पुरनानगर, सिहोडीह समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार, महंगाई को लेकर कुछ नहीं किया। भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति कर पूंजीपतियों को कर्ज दिलाना चाहती है। कहा कि भाजपा राज्य में सर्वाधिक दिन तक शासन किया, लेकिन लुटने के सिवा दूसरा काम कुछ नहीं किया। सिर्फ चुनाव के दौरान पैसा बांट कर शराब आैर मुर्गा खिलाकर वोट लेते हैं।