पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालखन सोरेन ने िकया जनसंपर्क

सालखन सोरेन ने िकया जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | झामुमोप्रत्याशी सालखन सोरेन ने गुरूवार को तेलोनारी पंचायत के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मिले। इस दौरान श्री सोरेन ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान तेलोनारी पंचायत में पीसीसी, कूप निर्माण, चापाकल समेत कई जनकल्याणकारी कार्य किए हंैं। जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दिया जाएगा। कहा कि झामुमो इस क्षेत्र के समस्या समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। कहा कि जनता अपने वोट की कीमत को पहचानें और किसी के बहकावे में आए बगैर मतदान करें। मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए सुबह से ही मतदान केन्द्र जाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान गमतरिया, तेलोनारी, चरघरा, महाचो, परसन, निंगोटोल, खरखार, बेलडीह समेत कई गांव शामिल हंैं। इस दौरान नरसिंह नारायण देव, प्रदीप सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, भगलू हाजरा, राजेश हाजरा, धुरो महतो, भुकर महतो समेत कई अन्य लाेग साथ थे।