झामुमो माटी की पार्टी है : सोरेन
बगोदर | झामुमोमाटी की पार्टी है। झामुमो के आंदोलन के बलबूते ही अलग राज्य अस्तित्व में आया। भाजपा समेत दूसरी पार्टियां झारखंड का समुचित विकास नहीं कर सकती है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को चुनावी सभा को बगोदर स्टेडियम में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झामुमो के बगोदर विधानसभा प्रत्याशी छोटेलाल यादव ने कहा कि झामुमो ही झारखंड में स्थायी सरकार दे सकती है। उन्होंने भाकपा माले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लाल झंडा विकास का द्योतक नहीं है। भाकपा माले पिछले 25 वर्षों से बगोदर विधानसभा पर पैर जमाए बैठे है। लेकिन विकास कार्यों को सरजमीं पर उतारने माले भले ही कर ले मगर बगोदर में साढ़े तीन दशक से अधूरी पड़ी कोनार नहर परियेाजना और बगोदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य नहीं होने का इसका जीता जागता उदाहरण है। कहा कि गिरिडीह जिले में उनके प्रयास से तीन नए अनुमंडल का गठन हुआ। कहा कि माले के विनोद सिंह पक्ष के नेता हैं और ही विपक्ष के। पूर्ण बहुमत के लिए उन्होंने बगोदर विस के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील मतदाताओं से की। मौके पर झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता विनोद पांडेय, बगोदर विस प्रत्याशी छोटेलाल प्रसाद कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।