ठंड से एक व्यक्ति की मौत
चतरो | देवरीप्रखंड के गादीदिग्ही पंचायत के मंझिलाडीह निवासी पचास वर्षीय छत्तीस राय की मौत लगने से हो गई। इस संबंध में बताया जाता है कि स्व राय को बीती रात को ठंड लग गई थी। जिसे उपचार के लिए परिजन गिरिडीह लेकर जा रहे थे। जिसकी मौत बीच रास्ते में हो गई। इधर देवरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत ठंड से हो जाने की सूचना मिली है। उक्त जानकारी चतरो पंचायत के मुखिया सुरेश हाजरा ने दी।