जागरूकता के लिए निकला रथ
गिरिडीह | बुधवारको पायोनियर धान की हुई उपज को देखते हुए किसानों के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। रथ के माध्यम से बीजारोपण समेत धान को लगाने से संबंधित जानकारियां दी गई। जिससे किसानों को आसानी से समझ सके इसके लिए यह जागरूकता रथ निकाली गई। मौके पर पायोनियर के आनंद कुमार ने कहा कि यह धान हमारे गिरिडीह जैसे पहाड़ी इलाका, जहां कम वर्षा होती है के लिए बहुत ही उपयोगी है। कहा कि कम पानी में भी यह संपूर्ण उपज प्रदान करती है। जिसका बाजार में भाव अन्य धान के अपेक्षा अधिक मिलता है। गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों में शंकर धान को लगाने से कटाई तक वैज्ञानिक तरीका से विधि की जानकारी दी गई। जिससे किसान कम खर्च में अधिक से अधिक उपज कर प्रगति कर सकता है।