दिल्ली चला रही है राज्यों को
> राज्य में सरकारों का संचालन दिल्ली से : बाबूलाल, मरांडी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर की सभाएं, मांगा वोट
भास्करन्यूज|गिरिडीह
राज्यमें 28 माह की सरकार ने जाे कार्य किया उसे 14 वर्षों में भी यहां की सरकारों ने नहीं कर पाई। ये बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारें बनती है लेकिन उसका संचालन दिल्ली से होता है।
राज्य का संपत्ति को यहां की सरकार लूटकर दिल्ली पहुंचाने का कार्य करते हैं। इससे राज्य का कभी भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य से भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए झारखंड विकास मोर्चा काे सत्ता में लाना होगा। उनके शासन के समय राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। जनता आज तक उन उपलब्धियों को भूल नहीं पाई है। इसका पता उन्हें जनसभाओं में होने वाली लोगों से मुलाकात से होता है। पूरे राज्य की जनता आज झाविमो को एक उम्मीद और एक आशा के साथ देख रही है। उनके सपनों को साकार करना हमारा मुख्य उद्देश्य बन चुका है। उनके कार्यकाल में हुए विकास को पुन: धरातल पर उतारने के लिए उनकी सरकार बनानी होगी। सभा को पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, नप अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रो हृदय नारायण देव आैर चुन्नूकांत ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्री मरांडी ने पूरे लाव लश्कर के साथ पीरटांड के विभिन्न गावों के अलावा गिरिडीह शहर के भंडारीडीह समेत कई मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं की। कार्यक्रम में उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों की भीड़ को िनयंित्रत करने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।
महेशमुंडा | गांडेयविधानसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गावों का दौरा कर लोगों से पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने अहिल्यापुर, गांडेय, महेशमुंडा, धर्मपुर, कच्छैल, राताबहियार, झारघट्टा, डाकबंगला, जेरूआडीह, टिकलट्टो, लखनपुर, चकरदाहा, मानजोरी, मंडरडीह, नैयाडीह समेत कई गावों का दौरा कर झारखंड के विकास के लिए झारखंड विकास मोर्चा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास झारखंड विकास मोर्चा के नेतृत्व में ही हो सकता है। इसके लोगों को झाविमो प्रत्याशी के पक्ष मे