पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने दम पर बना िदया पीसीसी पथ

अपने दम पर बना िदया पीसीसी पथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> आपस में चंदा कर जमा िकया धन

> िवभाग से फरियाद रही बेअसर

भास्करन्यूज|गिरिडीह

सरकारीसहायता लिए बगैर कम खर्च पर श्रमदान और आपसी सहयोग से बना रहे पीसीसी नाली निर्माण पर कई लाेगों ने ग्रामीणों की सराहना की है। कार्य अब समाप्ति के चरण में है। इधर जदयू नेता सह चिकित्सक डॉ संजीव संजय ने कहा है कि मोतीलेदा के लकठाही के ग्रामीणों ने गली में जमा होने वाले पानी और उससे उत्पन्न हो रहे कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

इसे देखते हुए स्वयं चंदे जमाकर श्रमदान से ग्रामीणों ने नाली बनाकर उसमें स्लैब डाला और पीसीसी भी बनाई। यह एक सराहनीय कदम है। कम पैसे और अपनी मेहनत के दम पर ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार को यह दिखा दिया है कि सरकारी योजनाओं में राशि की बंदरबांट होती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के पास फरियाद की। लेकिन कोई पहल नहीं हुई अधिकारियों ने भी उनकी नहीं सुनी। लेकिन जलजमाव से वहां उत्पन्न संकट को देख ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। इन ग्रामीणों को पुरस्कृत करना चाहिए। सरकार ऐसे लोगों को उत्साहित करने के लिए उनका हौसला बढ़ाए।

मलेरिया पसार रहा पांव

भाजपा नेता रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कहा है कि लकठाही में जलजमाव से पूरा गांव मलेरिया की चपेट में गया था। हर घर में लोग बीमारी से परेशान थे। जिले में आए डेंगू से भी लोग भयभीत थे। इसके लिए कई लोगों के पास फरियाद की। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने आपसी सहमति कर चंदे जमाकर नाली, स्लैब और पीसीसी कर 250 फीट तक गली को कीचड़ मुक्त कर दिया। इससे अब वहां जलजमाव नहीं हो रहा है। आवागमण में भी सुविधा हुई है।

पीसीसी पथ के िनर्माण में जुटे लोग।