पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों की समस्या सुलझाने की मांग

मजदूरों की समस्या सुलझाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन सक्रिय

भास्करन्यूज | गिरिडीह

मजदूरोंके विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश यादव ने सीसीएल प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर अविलंब पहल की मांग की है। सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी को लिखे गए पत्र में श्री यादव ने उल्लेख किया है कि लोकल सेल मजदूरों के साथ सीसीएल कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने एक अव्यवहारिक निर्णय में प्रत्येक महीने दस टन कोयले ट्रक लोडिंग लोकल सेल मजदूरों से कराने के नियमों में परिवर्तन कर दिया है। अब महज 1200 टन कोयले की लोडिंग ही लोकल सेल मजदूरों से कराई जा रही है। ऐसे में अब 78 खाती मजदूरों के समूह में शामिल एक- एक मजदूर को महीने में केवल एक दिन ही मजदूरी का काम मिल रहा है। साथ ही ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलें बढ़ी है। इसका मुख्य कारण पहले जहां 600 ट्रकों को हरेक महीने काम मिलता था वहीं अब केवल 80 ट्रकों को ही काम मिल रहा है। ऐसे में बाकी के 520 ट्रकों के खलासी ड्राइवर भी सीसीएल के इस अव्यवहारिक नीति से बेरोजगार हो गई है। प्रबंधन को लिखे पत्र में श्री यादव ने कहा है कि सीसीएल कर्मियों को पदोन्नति देने में भारी अनियमितता बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के पानी, बिजली, सड़क के सवालों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। बेरोकटोक कोयला चोरी कर स्थानीय हार्ड कोल प्लांटों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के साथ साथ सीसीएल भवन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। सीसीएल मजदूरों के लिए श्री यादव ने एक मनोरंजन पार्क की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा कि मजदूर उत्पादन का मुख्य स्रोत हैं िफर भी वे अभाव में जी रहे हैं। साथ ही सीसीएल अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के साथ उन्होंने डीएवी सीसीएल में दाखिले के लिए सीटों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।