पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर उतरा प्रशासनिक महकमा

सड़क पर उतरा प्रशासनिक महकमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको बड़ा चौक में अजीब नजारा था। जिले के डीसी दीप्रभा लकड़ा, डीडीसी दिनेश प्रसाद, एसी रवीन्द्र कुमार प्रसाद, एसडीओ जुल्फीकार अली,डीएसओ रामचन्द्र पासवान, नप के कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार, नप के उपाध्यक्ष राकेश मोदी, डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसई महमूद अहमद सहित कई सहायक कनीय अभियंता के हाथों में झाडू था और सभी लोग शहर की सफाई में जुटे थे। मौका था स्वच्छ भारत के तहत सफाई अभियान का। स्वच्छता अभियान की कमान खुद डीसी संभाल रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत बड़ा चौक से की गई। बड़ा चौक पर डीसी, डीडीसी, एसी, एसडीओ, डीएसओ, कार्यपालक पदाधिकारी कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। डीसी श्री लकड़ा द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत के बाद बड़ा चौक पर नुक्कड़ नाटक का स्थानीय कलाकार शुशेन्दु सेन गुप्ता उनके सहयोगी कलाकार ने जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वहां मौजूद लोगो की तालियां बटोरी। चंद लम्हों के मनोरंजन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई अभियान में गंभीरता दिखाई बड़ा चौक में विधिवत उद्घाटन के बाद डीसी ने चंद कदम आगे बढ़ गांधी चौक से अभियान की शुरूआत की। सब्जी मार्केट के कारण कचरों के ढ़ेर पर बसा गांधी बड़ा चौक अभियान के बाद वहां की तस्वीर बदल गई। साफ-सफाई के बाद गांधी चौक को पानी की फुहार से चकाचक किया गया। तपती सूरज के बावजूद अधिकारियों का हौसला कम नहीं हो रहा था। सफाई अभियान में अधिकारियों के पांव युवाओं जैसे थिरक रहे थे।

अधिकारियों के अलावा कार्यक्रम में कई सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। नप के कौशलेश यादव, सफाई निरीक्षक अजीत कुमार राय, लखन हरिजन, झाविमो के नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता, मंगल सिंह, शंकर पंडित, अरविंद कुमार, रंजीत वर्णवाल, मुकेश जालान, बांके बिहारी शर्मा, दिनेश खेतान सहित अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच स्वच्छ भारत की सोच रविवार को शहर के आधे भाग में साकार होते दिखी। जानकारी के अनुसार 26 से शुरू हुई अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में प्रशासन ने अपना दमखम दिखाया। मिली जानकारी के अनुसार तीस सितंबर को नगर भवन में स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है वहीं एक अक्टूबर को मधुवन में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

सफाई अभियान के क्रम में अधिकारियों का अमला सोना पट्टी पहुंचा। द