पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय में दी गई शिक्षक को विदाई

विद्यालय में दी गई शिक्षक को विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉजाकिर हुसैन मध्य विद्यालय भंडारीडीह में सेवा निवृत शिक्षक मो एहसान अहमद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक- शिक्षिका छात्र-छात्राओं ने शिक्षक एहसान अहमद को फूल माला उपहार देकर विदाई दी। समारोह की शुरूआत प्रभारी प्रधानाध्याप इम्तियाज इमाम ने समारोह में शामिल सभी लोगाें का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा निवृत शिक्षक एहसान अहमद बीते 31 जनवरी को सेवा निवृत हुए। इनकी नियुक्ति 1979 में हुई तब से लगातार शिक्षक के रूप में सेवा करते रहे। इस दौरान मध्यविद्यालय ताराटांड़, मध्य विद्यालय घुठिया, मध्य विद्यालय इस्लामियां में अपने कार्यकाल में छात्रों को शिक्षित करने का काम किया। वर्ष 2012 में वे इस विद्यालय में पदस्थापित हुए। काफी कम समय में इस विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हुए अपनी अमीट कार्य छोड़ी। छात्रों अभिभावकों के बीच एक समंजस्य स्थापित करने का कार्य किया। वे हसमुख मिलान सार शिक्षक रहे है। इनके कार्य को विद्यालय कभी भुला नहीं सकता है।

ये लोग थे मौजूद

विदाईसमारोह में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अशोक कुमार, प्रधान सचिव अरूण कुमार, मैनेजर प्रसाद सिंह, प्रवेज आलम, विनोद राम, विद्यालय शिक्षक शाहजादा इरफान, कौशर जहां खातून, इशरत तोहिद, शबाना इस्लाम, विद्यालय प्रबंधन समिित के अध्यक्ष मुमताज अालम, बासुकीनाथ राय, उदयशंकर उपाध्याय, गौरी सिंह, नरेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार राय, अरूण शर्मा, मोईन शमशी समेत कई मौजूद थे।

सेवानिवृत शिक्षक को माला पहनाते विद्यालय के प्राचार्य।