प्रकाशोत्सव में लगा लंगर
सिख समुदाय ने गुरु गोविंद सिंह को दी श्रद्धांजलि
भास्करन्यूज|गिरिडीह
सिखोंके गुरू गुरु गोंविद सिंह के प्रकाशोत्सव के मौके पर शनिवार को शहर के टावर चौक में गुरू सिंह सभा सोसाईटी के तत्वाधान में लंगर का आयोजन किया गया।
इस दौरान सोसाईटी के युवा अध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सचिव कमलजीत सिंह की अगुवाई में शहरवासियों के बीच लंगर का प्रसाद वितरण किया गया। सोसाईटी की और से आयोजित लंगर वितरण में लोगों की भीड़ लंगर का प्रसाद ग्रहण करते नजर आई। सुबह से शुरू हुए लंगर का दौर दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालु जहां प्रसाद ग्रहण करते नजर आए, वहीं सोसाईटी के युवा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ लोगों के बीच प्रसाद वितरण करते दिखे।
पांरपरिक वस्त्र धारण किए साेसाईटी के युवा कार्यकर्ता कुशल सलूजा, रोशन सलूजा, विक्की, अमरपॉल, चरणजीत सलूजा, रमनद्वीप सलूजा, जैकी, सिलीकी, कवंलजीत सलूजा, बॉबी सलूजा द्वारा लोगों के बीच घोषणा कर प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। मौके पर सोसाईटी के काफी सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करते सोसाईटी के पदाधिकारी।
लंगर में जुटी सिख अन्य श्रद्धालुओं की भीड़।