पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात केन्द्रों में संपन्न हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा

सात केन्द्रों में संपन्न हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | नवोदयविद्यालयों में नामांकन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 4800 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा सात केन्द्र बनाये गये थे। जिसमें ससमय छात्रों ने पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए। शनिवार को शहर के बीएनएस डीएवी स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीसीएल डीएवी, हनी होली ट्रीनिटी, स्कूल, सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय, मकतपुर उच्च विद्यालय प्लस टू उच्च विद्यालयों में परीक्षा देने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया ने बताया कि वर्ष 2015 में नवोदय विद्यालयों में नामांकन के लिए गिरिडीह जिले से कुल 4799 छात्र.छात्राओं ने परीक्षा दी है। इन परीक्षार्थियों के लिए गिरिडीह जिले में कुल सात परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई माह में प्रकाशित किया जाएगा।