- Hindi News
- देश और समाज को बांटना चाहती है भाजपा : दीपांकर
देश और समाज को बांटना चाहती है भाजपा : दीपांकर
भाजपाका नाता हमेशा देश और समाज को तोड़ने वाला रहा है। लव जेहाद का मुद्दा इसकी बानगी है। ये बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कही। वे मंगलवार को गिरिडीह के विवाह भवन में भाकपा माले की ओर से आयोजित जिला कनवेंशन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। महासचिव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि राज्य में होने वाले विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ता हर बूथ में संगठन को मजबूत करने के साथ बूथ में पार्टी का ब्रांच भी तैयार करें। उपचुनाव में आए नतीजों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता यह भली-भांति समझ गई है कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश में सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत करते हुए हर चुनाव जीतना चाहती है। हर समाज की युवतियों को इच्छानुसार विवाह करने का अधिकार मिला है। कहा कि लव जेहाद जैसा कोई शब्द नहीं है। महासचिव ने गिरिडीह में गौहत्या के नाम पर दलित परिवार पर आरएसएस द्वारा किए गए हमले को साजिश करार देते हुए बताया कि देश में महंगाई, भष्ट्राचार जैसे मुद्दों के जरिए सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा ने अब इन मुद्दों को छोड़कर समाज को बांटने वाले मुद्दों की खोज शुरू कर दी है।
शोषितों के लिए लड़ी माले
कहाकि देश को जलाने वाली पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने माले पर आरोप लगाते कहा कि माले गुंडो की पार्टी है। जबकि बिहार में दलित और शोषितो को चुनाव में वोट देने की लड़ाई माले ने लड़ी थी। क्या देश के करोड़ों युवा अब एफडीआई के तहत नौकरी करेंगे। महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता आधुनिक यंत्र मोबाइल समेत अन्य उपकरण इस्तेमाल कर देश में होने वाली समस्याओं को आपस में जिक्र कर दूर कर सकते है। कहा कि कार्यकर्ताओं के पास ढाई महीनों का समय है।
नेता तैयार करते थे महेंद्र सिंह
महासचिवने माले के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह और इबनूल हसन बसरु को संगठन और नेता बनाने वाला नेता बताते हुए कहा कि इन दोनों ने एक भरोसा माले के कार्यकर्ताओं में पैदा किया। इसी का परिणाम है कि माले आज पूरे झारखंड में आंदोलनकारी पार्टी बनकर उभरी है। कहा कि महेन्द्र सिंह विचारो की लड़ाई लड़ते थे और विचारों की लड़ाई में कॉमरेड पूर्व विधायक ने समय-समय पर लाठियां और गोलीयां भी खाई। कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के प्रति ध्यान दे। नतीजे स्वयं देखने को मिलेंगे। इस दौरान कनवेंशन को माले विधायक विनो