पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू की पंचायत कमेटी गठित

आजसू की पंचायत कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसूपार्टी पंचायत कमेटी गठन को लेकर मंगलवार को गादी श्रीरामपुर में एक बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरिवंश साव ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के जिला प्रभारी मनोज कुमार साहू उपस्थित थे। बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद पंचायत कमिटी का गठन किया गया जिसमें सुधीर कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, मिथलेश साव को सचिव, मनोज पांडेय को संगठन सचिव, भीम यादव, साधू महतो और मनोज कोल्ह को उपाध्यक्ष, अनुप साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इस दौरान मुन्नी देवी, श्री देवी, तारा देवी, गुड़िया देवी, शीला देवी, राजेन्द्र रवानी, सुमित्रा देवी, सुकदेव गोप, दिलीप राय, सूरज स्वर्णकार, मे अलाउदीन को 11 सदस्यों को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी मनोज साहू ने कहा कि अबतक इस क्षेत्र का अबतक उपेक्षित किया गया है। जिसके कारण क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और आज विकास से कोसो दूर है। सडक, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का भी घोर अभाव है। बुनियादी सुविधाओं से लोगों को रोज दोे चार होना पड़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है।

कहा कि अब समय गया है लोग सही आदमी की पहचान करें और उन्हें प्रतिनिध्त्व का मौका दें ताकि इस क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित आजसू के कार्यकर्ता।