बजटो मुखिया को मिली जमानत
द्वारपहरी . पीसीलेने के आरोप में जेल में बंद सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के मुखिया जनार्दन प्रसाद साव को न्यायालय से जमानत मिल गई है। वे शुक्रवार शाम जेल से बाहर गए हैं। ज्ञात हो कि 12 सितम्बर को मनरेगा योजना में डाक घर से पीसी लेने के आरोप में उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह ने बजटो मुखिया पर मामला दर्ज कराया था। जिस कारण मुखिया के जेल भेज दिया गया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मुखिया ने बताया कि यह उनके विरोधियों की साजिश थी। जिस उन्हें सप्ताह दिनों तक जेल में रहना पड़ा। आखिर न्यायालय से जमानत मिल गई। जिससे साजिश पर पानी फिर गया है।