120 कीट में मात्र तीन डेंगू मरीज : सीएस
गिरिडीह . सीएसडा एस सान्याल ने कहा कि अबतक जिले से 120 एनएस वन कीट को डेंगू की पुष्टि के लिए रांची जांच के लिए भेजा गया था। वहां से प्राप्त रिर्पोट के आधार पर डेंगू के मात्र तीन मरीज ही पाए गए हैं। तीन व्यक्तियों में डेंगू होने की बात जांच से स्पष्ट हो गया है इससे साफ पता चलता है कि जिले में डेंगू पूर्णत: नियंत्रण में है। कहा कि डेंगू जांच के लिए प्रारंभिक स्तर पर उपयोग किये जा रहे एनएस वन के एक कीट की कीमत 400 रुपए है। हर कोई डेंगू की बात कह कर एनएसवन कीट से जांच की बात कहे तो यह संभव नहीं है। लोगों को समझने की जरूरत है कि डेंगू पर काफी हद तक जिले में स्थिति सामान्य है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने का भी निर्देश दिए हैं।