- Hindi News
- बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर सुनाई खरीखोटी
बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर सुनाई खरीखोटी
नएट्रांसफॉर्मर की मांग पर बिजली विभाग की ओर से टालमटोल किए जाने पर शनिवार को गिरिडीह के कांग्रेसी नेता उपेन्द्र सिंह और धनवार प्रखंड के बरजो पंचायत के मुखिया मो सफदर अली ने पावर सब स्टेशन में जमकर हंगामा किया। इस दौरान डाड़ीडीह पावर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर लेने पहुंचे कांग्रेसी नेता श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह में बिजली विभाग लूट मचा रखी है। ट्रांसफॉर्मर की मांग किए जाने पर बोर्ड के अधिकारी तो पैसे की मांग करते हैं ही नए ट्रांसफॉर्मर की मांग करने पर पुराना ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कराकर देते है। कहा कि बीते तीन माह से धनवार प्रखंड के बजटो पंचायत के दुल्हो गांव का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर रकम दी। बावजूद तीन माह बाद अब तक दुल्हो गांव के लिए नया ट्रांसफॉर्मर नहीं दिया गया है। जिस वक्त कांग्रेसी पावर सब स्टेशन पहुंचे थे उसी समय गिरिडीह के अधीक्षण अभियंता अमरनाथ मिश्रा पावर सब स्टेशन ब्लास्ट के बाद बंद बिजली आपूर्ति को चालू कराने के लिए अधिकारियों और कर्मियों से काम करवा रहे थे।
अधिकारियों के साथ बहस करते कांग्रेसी नेता।