पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत सब स्टेशन में आई मामूली तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप

विद्युत सब स्टेशन में आई मामूली तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरसबस्टेशन में आई तकनीकी खराबी से शनिवार दिनभर विद्युतापूर्ति पूरी तरह ठप रहा। गिरिडीह सर्किल के डाड़ीडीह पावर सब स्टेशन में विभागीय अधिकारियों और कर्मियों की लापरवाही से विद्युत उपकरण जलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। इससे सारा दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल रही। शनिवार को पावर सब स्टेशन में विद्युत उपकरण जलने के बाद लोगों को दिनभर तकलीफें झेलनी पड़ी। हालांकि पावर सब स्टेशन में हुए नुकसान की जानकारी गिरिडीह सर्किल के अधीक्षण अभियंता सह प्रभारी जीएम अमरनाथ मिश्रा को मिलने के बाद वे दौड़े-दौड़े पहुंचे और पूरी हालत का जायजा लिया। बिजली बोर्ड के पावर सब स्टेशन में उपकरणों के नुकसान होने के बाद अधीक्षण अभियंता ने आनन-फानन में बोर्ड के कार्यपालक अभियंता जनार्दन सिंह, सहायक अभियंता समीर कुमार, रंधीर कुमार समेत पूरे कर्मियों को बुलाकर उपकरणों की मरम्मत शुरु करवाई। अधीक्षण अभियंता की ओर से कई बार फोन करने के बाद सभी अधिकारी और कर्मी पावर सब स्टेशन पहुंचे और खराब पड़े उपकरणों की मरम्मति कार्य में जुटे। बताते हैं कि सुबह आठ बजे बिजली बोर्ड के पावर सब स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली बिजली आपूर्ति के रुरल फीडर एक में तकनीकी खराबी आई। भोरणडीहा पावर सब स्टेशन से आए एक सर्किट की लाईन में आग लपटे दिखाई देने लगीं।

ट्रांसफॉर्मर में आई तकनीकी खराबी को देखते एसी।

संसाधनों का अभाव भी है िवभाग में

संसाधनोंके अभाव में ही हल्की गड़बड़ी होने के बाद भी पावर सब स्टेशन के अधिकारी कर्मी हाथ खड़ा कर देते है। जबकि बोर्ड के पावर सब स्टेशन में किसी प्रकार की खराबी अाने के बाद डीवीसी के पावर सब स्टेशन में खुद बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इस बीच शनिवार को बोर्ड के पावर सब स्टेशन का जायजा लेने के बाद जानकारी मिली कि सब स्टेशन के किसी फीडर में प्रोटेक्शन, रिले और सीटी समेत अन्य उपकरण नहीं लगा है। जिससे गड़बड़ी होने के बाद सब स्टेशन से डीवीसी से आई बिजली आपूर्ति बंद की जा सके। इसी कारण 33 केवीए का पांच और 11 केवीए का दो जंफर और कई इंसुलेटर जल गए।