शिक्षा को लेकर परिषद करेगा आंदोलन
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक न्यू बरंगडा स्थित स्थानीय कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश की ओर से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की चर्चा की गई। यह कार्यक्रम आगामी 24 सितंबर को रांची में होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रम में गिरिडीह से हजारों की संख्या में छात्र छात्रा इस आंदोलन में भाग लेने के लिए रांची जाएंगे। वक्ताओं ने कहा झारखंड निर्माण के बाद करीब 14 वर्षों से राज्य में शिक्षा में भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ गई है।
एबीवीपी की बैठक में शामिल स्टूडेंट्स।
नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन
न्यूबरगडास्थित महिला कॉलेज रोड में चैम्प्स एकेडमी के कैंपस में नगर कार्यालय का उद्घाटन परिषद के प्रांतीय प्रचारक रविशंकर जी, प्रदेश मंत्री राजेश साव जी ने संयुक्त रूप से किया। इस दैारान चैम्प्स एकेडमी के निर्देशक राकेश जी का भी सहयोग रहा। इस दौरान रंजीत कुमार राय, रोशन कुमार सिंह, संदीप देव, विनय शंकर वैद्य, रंजीत राय, कुमार सौरभ, ओंकार कुमार सागर कुमार, अरविंद कुमार, शिबू कुमार, अमर कुमार, यशवंत आिद मौजूद थे।
एबीवीपी देश हित में कार्यरत . अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद देश हित में कार्यरत है। अन्य प्रांतों में शिक्षा पर विशेष ध्यान है वहीं झारखंड पीछे हो गया है। यह बातें एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश साह ने वार्ता के दौरान कही।