पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप अध्यक्ष ने किया नाली अन्य योजना का उद्घाटन

नप अध्यक्ष ने किया नाली अन्य योजना का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | नपअध्यक्ष दिनेश यादव और नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने रविवार को अलकापुरी स्थित नाली और नाली का स्लैब निर्माण योजना का उद्घाटन किया। लाखों की लागत से नगर पर्षद की आेर से निर्मित इस योजना से अलकापुरी मोहल्ले के लोगों को काफी लाभ मिला है। नाली, नाली का स्लैब सहित पीसीसी के निर्माण के बाद इस मोहल्ले के लोगों काे केवल गंदगी से निजात मिली है बल्कि दुर्गाेत्सव में इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। सात लाख की लागत से पीसीसी और नाली का स्लैब निर्माण की इस योजना का उद्घाटन करते हुए नप अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि गिरिडीह के विकास में नगर पर्षद का अहम योगदान है। नप की आेर से गिरिडीह शहर के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों में पीसीसी का निर्माण, नाली का निर्माण, कलभर्ट का निर्माण और पेयजलापूर्ति की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। शहरी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पर्षद पूरी तरह कटिबद्ध है। दुर्गापूजा को देखते हुए अन्य कार्य भी िकए जाएंगे।