- Hindi News
- परिजनों से मिला घर से 2 वर्ष पूर्व भागा बच्चा
परिजनों से मिला घर से 2 वर्ष पूर्व भागा बच्चा
बालसरंक्षण के परामर्श के बाद संजय मुंडा को उनके नाना रामेश्वर मुंडा को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि संजय मुडा दो वर्ष पूर्व सात साल की अवस्था में अपने पैतृक घर हुण्डरो, थाना निमियाघाट से ट्रेन से जमशेदपुर चला गया था। वहां पर रेलवे अधिकारियों द्वारा पूछताछ कर उसे बाल सुधार गृह जमशेदपुर भेज दिया गया था।
वहां कुछ दिन रहने के बाद वह पुन: वहां से भाग गया और ट्रेन से पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर चला गया। मेदनीपुर में कार्यरत चाइल्ड लाईन संस्थान द्वारा बालक से पूछताछ की गई जहां उसने अपने घर का पता बताया। इधर अधिकारियों की टीम की ओर से उसे गिरिडीह लाया गया बाल संरक्षण पदाधिकारी पवन कुमार के समक्ष उपस्थित किया गया। मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रेणु वर्मा के अलावा सदस्य विभा झा, सुनीता प्रसाद, वीणा झा, अनिता प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद के द्वारा संजय मुंडा को उसके नाना रामेश्वर मुंडा को सौंप दिया गया। जानकारी देते हुए बाल संरक्षण के प्रसाद ने बताया कि संजय मुंंडा के काफी कम उम्र में घर से भाग जाने के कारण उसे जमशेदपुर स्थित बाल सुधार गृह मेंं रखा गया था। बच्चों को सुधार के अवसर देने के लिए सबसे पहले उसे बाल सुधार गृह भेजा जाता है जहां पर प्रशिक्षक काउंसिलर की देख रेख में उसे रखा जाता है। संजय मुंडा से संबंधित जानकारी चाइल्ड लाईन संस्थान के द्वारा गिरिडीह बाल सरंक्षण विभाग को दी गई और उसे सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित किया गया जहां पर उसके परिजन नाना रामेश्वर मुंडा को सौंप दिया गया। अब बच्चा काफी हद तक सुधार में है। वहीं परिजन भी राहत की संास ले रहे हैं।