- Hindi News
- शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पौधारोपण
शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पौधारोपण
गिरिडीह | सोमवारको सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का पौधारोपण किया गया। मौके पर पौधों के गुण महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मौके पर संस्थान के निदेशक संजय सिंह ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई भविष्य के लिए घातक साबित होगी। कहा कि इसकी महत्ता को स्वीकार कर लोगो को वृक्षारोपण पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सुखमय जीवन का आधार वृक्ष ही है। महाविद्यालय के उप प्राचार्य ओमप्रकाश राय ने बताया कि मानव जीवन में पौधों की क्या महत्ता है। कहा कि बगैर वृक्ष के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम को व्याख्याता कौशल राज, प्रो बीरेन्द्र कुमार चौरसिया प्रो अनुज कुमार ने भी संबोधित किया।