पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवस चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

िवस चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने जिले में पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। सोमवार को कांग्रेस भवन में संपन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव, संगठन विस्तार तथा कार्यालय भवन का जीर्णोद्घार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पार्टी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के लिए जिलाध्यक्ष प्रखंडवार दाैरा करेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि प्रखंडों के दौरा के क्रम में पार्टी से नए लोगो को जोड़ा जाएगा। तय किया गया कि पार्टी मिशन को कामयाब करने के लिए प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित कर संगठन को धारदार बनाया जाएगा।

ये थे बैठक में

सोमवारको संपन्न पार्टी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों की संपन्न बैठक में मुख्य रूप से शब्बन खान, शेखर सिंह, यमुना शर्मा, मो असरफ, अशोक विश्वकर्मा, महमूद अली खान, आलमगीर आलम, राधेश्याम चौधरी आिद।

कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में कांग्रेस भवन का जीर्णोद्घार करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुआई में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। चंदा इकट्ठा कर भवन के जीर्णोद्घार की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पार्टी कार्यालय का होगा जीर्णोद्घार

अंचल में अिनयमिततात को ले डीसी से िमलेंगे

बैठकमें गिरिडीह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के नहीं रहने से वहां व्याप्त अव्यवस्था के माहौल पर भी चर्चा की गई। श्री वर्मा ने मौके पर कहा कि अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के नहीं बैठने के कारण आमजनों, छात्र-छात्राओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस कारण आमजन का काम नहीं हो पा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को कांग्रेस का एक शिष्टमंडल उपायुक्त से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि डीसी से मिलने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक में रणनीित बनाते कांगेसी नेता।