पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित मोर्चा भाजपा ने किया बाढ़ पीड़ितों के िलए भिक्षाटन

अनुसूचित मोर्चा भाजपा ने किया बाढ़ पीड़ितों के िलए भिक्षाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर में आए आपदा के सहायतार्थ को ले भाजपा अनुसूचित मोर्चा और देवरी प्रखंड के भाजपाइयों ने सोमवार को देवरी प्रखंड के चतरो बाजार में भिक्षाटन किया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हाजरा, जिला उपाध्यक्ष महादेव दुबे ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जबकि पूर्व विधायक केदार हाजरा विशेष रूप से भिक्षाटन कार्य में उपस्थित हुए। भिक्षाटन कार्यक्रम के पश्चात कामेश्वर पासवान ने कहा मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। भाजपा मानव सेवा में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की ओर से बाढ़ पीडितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

भिक्षाटन में शािमल अनुसूचित मोर्चा भाजपा के सदस्य।