पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ ने की इंस्पायर अवार्ड की समीक्षा

डीईओ ने की इंस्पायर अवार्ड की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओनिर्मला कुमारी बरेलिया ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में डीडीओ के साथ बैठक कर इंस्पायर अवार्ड योजना की समीक्षा की। बैठक में योजना के तहत देवरी गांवा के डीडीओ को कर्त्तव्य में लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई विदित हो कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना में देवरी गांवा की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पायर योजना के लिए अब तक इन दोनों प्रखंडों में क्रमश: नौ और बारह विद्यालयों का निबंधन हुआ है। डीईओ श्रीमती बरेलिया ने देवरी गांवा के बीईईओ को पंजीयन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इंस्पायर अवार्ड योजना के ऑनलाइन पंजीयन को लेकर संपन्न बैठक में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। बैठक में डीईओ ने डीडीओ को उनके अधीनस्थ विद्यालयों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मौके पर जिला समन्वयक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही के कारण कई योग्य विद्यार्थी इस लाभ से वंचित हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर 25 सितंबर तक निबंधन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने ग्यारह नवंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से संबंधित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने का और प्रधानाध्यापकों को जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सिविल वर्क की समीक्षा कर डीईओ ने निर्माण संबंधी रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।