चन्द्रवंशी मंच ने की उत्थान पर चर्चा
गिरिडीह | चन्द्रवंशीयुवा मंच की बैठक रविवार की देर शाम को बनियाडीह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने जबकि संचालन सूरज नयन चन्द्रवंशी ने किया। बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। साथ ही बनियाडीह में आगामी 12 अक्टूबर को बैठक करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में चन्द्रवंशी युवा मंच की बनियाडीह ईकाई का गठन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री सूरज नयन, उपाध्यक्ष संजय कुमार, किशोर राम, अजय कुमार राम, अनुज कुमार चन्द्रवंशी, विजय कुमार, शेखर कुमार, निखिल कुमार, अनिल राम, अमित कुमार चन्द्रवंशी, रंजीत कुमार, रवि कुमार, जीतेन्द्र कुमार राम आिद थे।