नवरात्र पर निकली कलश यात्रा
शारदीयनवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को पचम्बा के दुर्गा स्थान से भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। दुर्गा स्थान से निकली कलश यात्रा पचम्बा नर्मदाधाम पहुंची। जहां महिलाओं ने अपने कलश में पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और युवतियों ने सिर पर जय माता दी के जयकारे से अंकित पट्टी बांधे थी। दुर्गा स्थान से परपरागत तरीकों से निकले इस कलश यात्रा में लगभग एक हजार से अधिक की संख्या महिलाएं और युवतियां सिर पर लिए हुए थी। कलश स्थापना के मौके पर निकली कलश यात्रा में भक्तों का उत्साह नवरात्र के बज रहे प्रसिद्ध भजन खूब बढ़ाते नजर आए। रास्ते भर श्रद्धालुओं के मुख से जय दुर्गे का जयकारा भी गूंज रहा था। जबकि यात्रा में शामिल युवाओं की भीड़ भी उत्साह के साथ जयकारे लगाते साथ चल रही थी। नर्मदा धाम से निकलने के बाद कलश यात्रा ने पचंबा के बरतर काली मंडा, पचंबा मुख्य मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान कलश यात्रा का भ्रमण पचंबा में दो घंटे तक जारी रहा। कड़ी धूप के बावजूद माता के भक्तों में उत्साह कूट-कूट कर नजर आया। पचंबा भ्रमण के दौरान भक्तों में ना तो उत्साह की कमी नजर आई और ना ही पैर की जलन का अहसास भक्तों में दिखा। भक्तों में नजर आया तो बस माता के प्रति आस्था का सैलाब, जिस पर श्रद्धालु खूब डुबकी लगाते नजर आए।
शहर के बड़ा चौक िस्थत श्री श्री आदि दुर्गा मंडप, छोटकी दुर्गा मंडप, बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, चैताली दुर्गा पूजा समिति, सुरो सुंदरी इन्स्ट्ीच्यूट, विजय इन्स्ट्ीच्यूट, अरगाघाट सार्वजनिक दुर्गा मंडप, बरमसिया नवयुवक संघ, बरमसिया रक्षित बाबू दुर्गा मंडप, बीबीसी रोड दुर्गा पूजा समिति, वन प्रमंडल कार्यालय दुर्गा मंडप, पंचबा दुर्गा स्थान, बोड़ो दुर्गा मंडप समेत सभी दुर्गा मंडपों में आस्था का नजारा एक सा रहा। जहां माता के भक्त माता जगत जननी की भक्ति में डूबे थे। सभी वर्ग में इस दौरान खास उत्साह देखा गया।
सभी ओर बही श्रद्धा भक्ति की बयार
कलश यात्रा में शािमल युवतियां।