लोग खुद कर रहे सड़क िनर्माण
गलीमें हो रहे जलजमाव से बजबजाती गंदगी और उससे बढ़ते रोग से निजात पाने के लिए लकठाही िनवािसयों ने लंबे समय तक मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों के पास चक्कर लगाया। लेकिन तो पंचायत प्रतिनिधि ने इसपर ध्यान दिया आैर विधायक ने। प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक भी दौड़कर जूते घिस गए। पर ताे कोई पहल हुई और आश्वासन मिला। अंतत: थक हार कर यहां के लोगों ने अपने बलबूते गांव को कीचड़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया। एक ने निर्णय सुनाया दूसरे ने सहमति जताई। फिर क्या था लोग आते गए और तादाद बढ़ती गई। रुपए दो रुपए से यह हजारों में परिणत हो गया। बाद में देखते ही देखते डेढ़ लाख की राशि इकट्ठा हो गई। इसमें किसी ने ईंट दिया तो किसी ने बालू की आपूर्ति की। किसी ने सिमेंट दिया तो किसी ने छड़। मजदूरी के लिए लोगों ने स्वत: श्रमदान करने का निर्णय लिया फिर राशि जमा हुई और काम शुरू हो गया।
लकठाही के ग्रामीणों ने कम खर्च में बड़ा कार्य कर दिखाया है। ग्रामीणों ने जहां डेढ लाख की लागत से श्रमदान कर जहां 250 फीट पीसीसी, नाली और नाली का स्लैब निर्माण करने का कार्य शुरू किया है, वहीं इतने बड़े कार्य के लिए सरकारी योजनाओं में करीब पांच लाख रुपए का खर्च सकता है। लेकिन ग्रामीणों ने इस कार्य को मात्र डेढ लाख रुपए के खर्च पर ही बनाकर तैयार करने में जुट गए हैं। इधर एक अभियंता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इतनी बड़ी योजना में करीब पांच लाख का खर्च आएगा। विभाग भी पांच लाख की ही स्वीकृति देगी।
सर्वाधिक खराब स्थिति में मौजूद गली को करीब 250 फीट तक पीसीसी करने का निर्णय लिया। इसके लिए केवल सामग्री के लिए कुल डेढ़ लाख रुपए खर्च रहा है। यह कार्य इस गली मेंं भुनेश्वर महतो के घर के कुआं के पास से लेकर गोविंद महतो के घर की गली तक किया जा रहा है। इसमें करीब 10 परिवार के लोगों की सक्रिय सहभागिता है। इस कार्य में पवन कुमार, विश्वेश्वर वर्मा, दामोदर वर्मा, नंदलाल महतो की सक्रिय भूमिका रही। इन ग्रामीणों ने कहा है कि इसमें पूरे गांव के लोगों का सहयोग मिला तो इस गांव की पूरी गली को पीसीसी किया जा सकता है।
कम खर्च में हो रहा बड़ा काम
250 फीट बन रहा है पीसीसी
मलेरिया, टायफायड पसार रहे थे पांव
बेंगाबादप्रखंड के मोतीलेदा पंचायत के लकठाही गांव में बरसात आते ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पूरे गांव का पानी गली