- Hindi News
- नेतृत्व की क्षमता की मदद से मोदी बने पीएम : जयप्रकाश
नेतृत्व की क्षमता की मदद से मोदी बने पीएम : जयप्रकाश
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदर प्रखंड के कमरूडीह, बाघमारा, बरागडहा, हरकटटो, लेदा, लालपुर, बेको लालपुर आदि गांवों के ग्रामीणों के बीच बैठक का आयोजन गुरूवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक अत्यंत साधारण परिवार से प्रधानमंत्री के पद पर अपनी अदभुत नेतृत्व क्षमता के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने गुजरात में जो विकास का मॉडल तैयार किया है वो पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण है। भारत में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे वहीं किसानों को इस योजना से काफी लाभ होगा।