- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अग्रसेन जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अग्रसेनसेवा संघ गिरिडीह के तत्वाधान में गुरुवार शहर के श्याम मंदिर में महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। पूजा के क्रम में महाराज अग्रसेन को समाज के कई वरिष्ठ लोगों ने सवामणी का भोग भी लगाया। पूजा के बाद समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की आरती की। जबकि आरती के बाद प्रसाद वितरण का दौर शुरू हुआ। समाज के युवाओं ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद वितरण के बाद समाज के पदाधिकारियों ने कई ब्राह्मणों के बीच भोज भी कराया। साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों के बीच और वृद्ध आश्रम में वृद्धों के बीच फल का वितरण भी किया। देर शाम संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर और भजनों के बीच डांस िकया। कार्यक्रम में कृष्णा जालान, ईशान जालान, साक्षी मोदी, वैष्णवी केडिया, रितिका जालान मित्थी जालान, नेहा जालान, चंदन समेत अन्य बच्चों ने डांस पेश कर मोहित किया।
अग्रसेन जयंती पर नृत्य प्रस्तुत करती बाल कलाकार।