पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता राय के निधन पर शोकसभा

अधिवक्ता राय के निधन पर शोकसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह| अधिवक्ताजनार्धन प्रसाद राय के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को अधिवक्ता संघ भवन में एक शोक सभा रखी। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय ने की। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव कंचन माला ने स्व राय के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म धनवार थाना के मेघाबाद गांव में 14 जनवरी 1953 को हुई। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा धनवार से हुई तथा स्नातक विधि की डिग्री पटना से हासिल की। वहीं 1980 में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य बने, तब से लगातार स्व राय वकालत पेशा से जुड़े रहे। श्रीमती माला ने कहा कि वे एक आपराधिक मामले के जानकार वकील थे। वह स्वभाव से मृदुभाषी थे और मिलनसार होने के कारण अधिवक्ताओं के साथ अच्छे संबंध रहे। उन्होंने अपने पीछे ममता राय, अपने पुत्र राकेश रंजन राय को छोड़ गए है। शोक सभा को कई अधिवक्ताओं ने व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, महेन्द्र देव, नारायण कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।