सड़क जाम से बढ़ रही परेशानी
चुनावकी गरमाहट के साथ शहर में गाडियों की सनसनाहट की बीच उठ रही धुल ने एक तरफ जहां लोगों का जीना मुहाल कर रखा है वहीं दूसरी तरफ शहर से निकलने वाली तमाम पंथों पर वाहनों की लंबी जाम लोगों को ठंड में पसीने निकाल रही है। अहले सुबह हो या देर रात, दोपहर की तो बात ही छोड़ दें। हर समय शहर में बडी़ बडी़ वाहनों को सड़क किनारे खड़े देख समझ जाएंगें की यह माजरा सड़क जाम का है।
सड़क जाम के कारण आम अवाम भी परेशानी झेल रहे हैं। निर्धारित समय पर काम हो ही नहीं सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को हो रहा है। सुबह से ही जाम होने के कारण वे देर से विद्यालय पहुंच रहे हैं। शहर में जाम का मुख्य कारण यहां की लचर ट्रैफिक व्यवस्था है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होने से रोज जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। एक ही समय में दोनों तरफ से भारी वाहनों का प्रवेश के कारण छोटी बड़ी सभी गाडिय़ां फंस जाती है और जाम की समस्या शुरू हो जाती है। इधर शहर में मुख्य सड़कों के बगल में कराए जा रहे फु़टपाथ पीसीसी निर्माण कार्य के लिए गिराए गए गिट्टी बालू के कारण भी जाम लग रही है।
कार्य की धीमी गति के कारण लंबे समय से सड़क पर ही गिट्टी के बडे़ बडे़ ढेर पड़े होने के कारण पथ सिंगल से भी कम बच गया है। इसी हालत में बडी वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि कई बार एक साथ दो वाहन आमने सामने हो जाने के कारण जाम की समस्या हो रही है। इधर कई बार वाहनों को निकालने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था नहीं होने से चालकों के बीच तु तु मै मैं की घटना भी हो रही है। बहरहाल यहां जाम की समस्या रोज की बात हो गई है। इस जाम का असर अभी तो आम अवाम पर है, लेकिन जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में विधि व्यवस्था कार्य में व्यवधान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
शहर में सड़क जाम का दृश्य।