पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेंबर करेगा नेताओं संग बैठक

चेंबर करेगा नेताओं संग बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीहचेंबर ऑफ कामर्स की ओर से बुधवार को शहर के विवाह भवन में मतदाता जागरूकता प्रत्याशी से आस गिरिडीह का विकास कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस आशय की जानकारी चेंबर के सचिव निर्मल झुनझुनवाला ने दी। कहा कि बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में कई दलों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर चेंबर के पदाधिकारियों के अलावा कई संगठन के सदस्य शामिल होंगे। चेंबर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के बुद्धिजीवियों को एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर जागरूक करना होगा। साथ ही मतदान को अनिवार्य कराना भी कार्यक्रम के उद्देश्य में शामिल है। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आईएमए, बार ऐसासिएशन, मारवाड़ी युवा मंच, ड्रगिस्ट एसोसिएशन, वस्त्र खाद्यान्न व्यापारी संघ, सर्राफा व्यापारी संघ के अलावा अन्य व्यापारी संगठन कार्यक्रम के दौरान दलों के प्रत्याशियों से गिरिडीह के विकास से जुड़े सवालों को रखेंगे। बताया कि जागरूकता प्रत्याशियों से कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है।