पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूक बधिर क्रिकेट खिलाड़ी को पीटा

मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीहरेलवे स्टेशन के अधिकारियों और कर्मियों की मनमानी अब अपने चरम सीमा को लांघ चुकी है। इसी क्रम में दो मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ सोमवार शाम गिरिडीह रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म में रेलवे वाणिज्य के पर्यवेक्षक ने गिरिडीह के राष्ट्रीय मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी अभिमन्यु देव और उनके एक अन्य दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के आरोपी पासवान को अभिमन्यु देव और उसके दोस्त की हालत देखने के बाद भी दया नहीं आई और दोनों को पकड़ कर पीटते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जबकि अभिमन्यु और उसका दोस्त खुद को बचाने के लिए वाणिज्य पर्यवेक्षक के पास इशारा करता रहा। बावजूद वाणिज्य पर्यवेक्षक को अभिमन्यु और उसके मित्र पर तनिक भी दया नहीं आई। अपने पद का रौब दिखाकर दोनों मूक-बधिर क्रिकेटरों पर झाड़ते हुए पहले तो दोनों को अपने चेंबर से जबरन बाहर निकाल दिया। फिर दोनों के कॉलर पकड़ते हुए मारपीट की। बताया जाता है कि मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी अभिमन्यु देव अपने एक दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेलवे के वाणिज्य पर्यवेक्षक पासवान के कार्यालय में अभिमन्यु ने अपने विकलांगता का प्रमाण पत्र देते हुए आरक्षित टिकट के किराए में कमी करने की बात कही। अभिमन्यु के अनुसार उनके विकलांगता के सारे प्रमाण पत्र दुरुस्त थे। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर अभिमन्यु ने आरक्षित टिकट की मांग वाणिज्य पर्यवेक्षक के समक्ष रखा। इस प्रमाण पत्र को वाणिज्य पर्यवेक्षक ने मानने से इंकार करते हुए कहा कि इस प्रमाण पत्र के माध्यम से उनके आरक्षण के टिकट के दर में कोई कटौती नहीं की जा सकती है। इस दौरान मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी अभिमन्यु ने वाणिज्य पर्यवेक्षक के सामने इशारे में कई दलीलें रखी। जिसे वाणिज्य पर्यवेक्षक ने मानने से इंकार करते हुए पहले तो अभिमन्यु और उसके दोस्त को अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। फिर स्टेशन परिसर में ही दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की। इधर दोनों मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों ने डीसी को ज्ञापन देकर वाणिज्य पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने कुछ भी कहने से इंकार किया है।

चित्र परिचय : 08 जीआरडी - 13 मारपीट के बाद अपना प्रमाण पत्र दिखाते मूकबधिर खिलाड़ी

रिपोर्ट : मनोज कुमार पिंटू

मारपीट के बाद अपना प्रमाण पत्र दिखाते मूक-बधिर खिलाड़ी।