िनर्भय के पक्ष में सभा आयोजित
बाबूलालमरांडी सत्ता की राजनीति करते है, गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। यह बातें केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री अनन्त कुमार ने भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के समर्थन में पचम्बा के तेतरिया मैदान में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की जिनमें प्रधानमंत्री जनधन योजना शामिल है। इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवारों को नि:शुल्क बैंक में खाता खोला जा रहा है और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे उस खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रह दशा के कारण बाबूलाल इधर-उधर कर रहे है। श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय और राज्य के गठबंधन की सरकार की हालात को देखकर पूरे देश का भ्रमण किया और एक मजबूत सरकार केंद्र में बन पाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टॉप गियर में है।
जबकि हेमंत सोरेन की सरकार रिवर्स गियर में है। वहीं बाबूलाल मरांडी की गाड़ी न्यूट्रल है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। झारखंड में हैट्रिक लगाने की बारी है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल-कारखाने की दशा भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आने पर सुधर सकती है।
14 वर्ष बाद राज्य में आएगी खुशहाली
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन को 14 वर्ष हो गए है। जिस तरह भगवान राम 14 वर्ष बाद बनवास काटकर अयोध्या आए थे और दिवाली मनी थी, उसी प्रकार 14 वर्ष के बाद राज्य में खुशहाली आने वाली है। सभा को भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी, बाबुल प्रसाद गुप्ता, प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। सभा में पीरटांड़ के झामुमो नेता मनोज साहु ने केंद्रीय नेताओं के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। साथ ही इस दौरान कई अल्पसंख्यक भी भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुखदेव प्रसाद साहु आिद मौजूद थे।
मंंच पर उपस्थित भाजपा नेता।