पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहाबादी ने किया मुफ्फसिल क्षेत्रों का लगातार दौरा

शाहाबादी ने किया मुफ्फसिल क्षेत्रों का लगातार दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीहविधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने सोमवार को बक्सीडीह पंचायत के जोड़बाद, गांव, पंडाबदगांव तथा चैताडीह पंचायत के पेसराबहियार, हरिजनटोला में डोर-टू-डोर जाकर अपने समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया तथा अपने लिए वोट मांगा। इन्होंने बताया कि ईवीएम मशीन के क्रमांक तीन में कमल निशान पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि झारखंड में स्थाई सरकार झारखंड में बनाकर नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके। इनके साथ, दीपक मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी सुखदेव प्रसाद साहु, प्रशांत प्रकाशन, ईश्वर दास, मुखिया भोला भुईयां, लवण मंडल, अर्जुन दास, मनोज सिंह, हेमलाल यादव समेत कई मौजूद थे

अमितशाह कल करेंगे सभा | भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को झंडा मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे। श्री शाह हेलिकॉप्टर से पहुंचकर सीधे झंडा मैदान में सभा करेंगे। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सुखदेव प्रसाद साहु ने दी। संवेदक रघुनंदन प्रसाद उर्फ रघु के निधन पर शाहाबादी समेत कई भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया है।