भाजपा के प्रचार वाहन पर हमला
गिरिडीह | भाजपाके गिरिडीह प्रत्याशी का प्रचार वाहन पर सोमवार शाम करीब आठ अज्ञात लोगों ने पथराव किया और प्रचार वाहन में लगे पोस्टर को फाड़कर फेंक दिया। प्रचार वाहन शहर के बड़ा चौक से कोलडिहा जा रहा था। उसी क्रम में ये घटना हुई। कुछ लोगों को चोट लगी है। घटना की पूरी जानकारी नगर थाना को दे दी गई है। प्रत्याशी के समर्थक सह भाजपा नेता बाबुल गुप्ता, प्रशांत प्रकाश आदि घटनास्थल पर पहुंचे।