पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व राजद नेता धराए अदालत ने भेजा जेल

पूर्व राजद नेता धराए अदालत ने भेजा जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांप्रदायिकतनाव फैलाने के आरोप में पूर्व राजद नेता इरशाद अहमद वारिश को गिरफ्तार कर गिरिडीह नगर पुलिस ने जेल भेज दिया है। नगर थाना कांड संख्या 04/15 दिनांक 4 जनवरी 2015 के तहत दर्ज मामले में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की घटी घटना में इरशाद अहमद मुख्य अभियुक्त बनाए गए थे। घटना के दौरान पुलिस ने इन्हेंं खदेड़ा भी था। लेकिन दर्ज मामले में इनका नाम अाने के बाद से वे फरार चल रहे थे। इसी बीच बुधवार देर रात उन्हें दबाेच लिया गया। गुरुवार सुबह उन्हें चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि बीते 4 जनवरी को मुहम्मद साहब पैगंबर के जन्मदिन पर निकाले गए जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए थे। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के इशारे पर भीड़ ने रौद्र रूप ले लिया था। भीड़ ने शहर के बरवाडीह में करीब 20 मोटरसाइकिल समेत बस, 407 और बोलेरो को आग के हवाले कर दिया था। पास के मंदिर में तोड़फोड़ भी कर दिया था। जिससे पूरे शहर ही नहीं जिले भर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से इस तनाव को शांत किया जा सका था।

मामले में 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जबकि करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। नामजद अभियुक्तों में 13 को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार में चौदहवें अभियुक्त इरशाद अहमद वारिश को भी जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि उस मामले में ये मुख्य अभियुक्त थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बीते 4 जनवरी 2015 को गिरिडीह शहर के बरवाडीह क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का लगा था आरोप