पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान को ले भाजपा ने जारी किया दिशा निर्देश

सदस्यता अभियान को ले भाजपा ने जारी किया दिशा-निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासदस्यता महाअभियान कार्यक्रम को ले 13 और 14 फरवरी को सभी प्रखंडाें में समीक्षा बैठक रखी है। साथ ही 16 फरवरी को जिला कमिटी की बैठक होगी। जिसमें सभी प्रखंड के सदस्यता प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष, महामंत्री समेत पदाधिकारी भाग लेंगे। वहीं जिले की ओर से नियुक्ति किए गए प्रखंडों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला सदस्यता प्रभारी महादेव दुबे ने दी। दुबे ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वरीय नेता राष्ट्रीय नेता के निर्देश पर हजार सदस्य बनाने का काम करेंगे।

विरंची नारायण होंगे कार्यक्रम के अतिथि

जिलास्तरीय बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बोकारो विधायक विरंची नारायण बैठक के अतिथि होंगे। 17 से 20 फरवरी तक पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता पदाधिकारी अपने बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सदस्यता प्रभारी अपने प्रखंड में बैठक कराना सुनिश्चित करेंगे। 21 फरवरी को सभी सक्रिय सदस्यता फॉर्म जिले में जमा करना होगा। सभी मंच मोर्चा के कार्यकर्ता 22 फरवरी को प्रदेश के दिशा निर्देश पर सार्वजनिक स्थल पर स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।