पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम हैकर को ले गई महाराष्ट्र पुलिस

एटीएम हैकर को ले गई महाराष्ट्र पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | आरोपीको महाराष्ट्र ले जाने को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी स्वयंभू की अदालत ने गुरूवार को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया है। एटीएम हैकर योगेश्वर मंडल को उसके घर से महाराष्ट्र की पुलिस के एएसअाई सुधीर नौखरे अन्य ने न्यायालय में पेश की। महाराष्ट्र के गोरेगांव के डॉक्टर पतरू षड़निक के एसबीआई एकाउंट से बैंक अधिकारी बनकर खाता नंबर और एटीएम का पासवर्ड लेकर रुपए की निकासी की थी। इस बाबत गोरेगांव थाना कांड संख्या 19/14 दफा 419,420,66 भादवि दर्ज किया गया था। इस कांड के मुख्य आरोपी बासदेव मंडल को गोरेगांव पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर ले गई थी। अारोपी युवक अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव का रहने वाला है।