पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड बैंक अफसर के घर लाखों की चोरी

रिटायर्ड बैंक अफसर के घर लाखों की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शास्त्रीनगर निवासी सह पूर्व बैंक अधिकारी महेन्द्र सिंह के आवास में बीते बुधवार की देर रात चोरों ने चोरी कर लाखों रुपये मूल्य की संपति समेत नगदी की चोरी कर ली। घटना के दो दिन पहले से पूर्व बैंक अधिकारी उनकी प|ी गिरिडीह से बाहर है। जबकि घर में उनके बेटे-बहु के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। पूर्व बैंक अधिकारी के बेटे विनोद सिंह के अनुसार माता-पिता के बाहर जाने से उनका कमरा बंद पड़ा था। बीते बुधवार को जब पूरा परिवार सोने के लिए चले गए तो संभवत: कमरे में किसी को पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बैंक अधिकारी के बेटे ने बताया कि सुबह जब उनकी प|ी सोनी देवी उठी और उनके पिता के कमरे में घर के मुख्य द्वार की चाभी लेने गई तभी उनकी नजर कमरे के खिड़की पर गई। जहां खिड़की का ग्रिल काटकर चोर कमरे में प्रवेश किया था। श्री सिंह के अनुसार पिता के कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमीरा से 30 हजार नगद, डेढ़ लाख कीमत का सोने और चांदी के जेवर और कपड़े पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। हालांकि बैंक अधिकारी के पुत्र ने बताया कि अलमारी से चोरी गए सामान का सही आकलन उनकी मां के लौटने के बाद ही किया जा सकता है। बेटे ने बताया कि खिड़की का ग्रिल काट कर चोरों ने उसे कमरे में छोड़ दिया था। घटना की जानकारी सिंह ने नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।

{ खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे थे चोर, कमरे में नहीं था कोई

{ नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर