किडनी मामले में डॉ. किरण पर प्राथमिकी
ऑपरेशनके दौरान किडनी निकालने के आरोप में कौशल क्लिनिक के चिकित्सक डॉ किरण कौशल के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। नगर थाना कांड संख्या 55/15 मेें भादवि 307/420/120 बी के तहत धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थंबा स्थित सोनबाद निवासी अनिता देवी ने गिरिडीह न्यायालय में एक परिवाद 247/14 के तहत दायर की थी। इस परिवाद को न्यायालय से गिरिडीह नगर थाना भेज दिया गया। जहां डॉ किरण के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि उन्होंने बीते 20 मार्च 2010 को रांची स्थित लालपुर मेें अल्ट्रासाउंड कराई थी। दो माह बाद उन्होंने डॉ किरण कौशल के पास बंध्याकरण कराई थी। लेकिन बंध्याकरण कराने के बाद से वह लगातार बीमार रहने लगी थी। इस बीच 1 जून 2010 से 9 मई 2011 तक उनके पास उन्होंने इलाज कराई। जिसमें उसके शरीर की एक किडनी निकाल ली गई। उन्होंने कहा है कि किडनी निकालने की जानकारी उन्हें तब हुई जब वे 9 अक्टूबर 2013 को उन्होंने गिरिडीह स्थित नव अल्ट्रासाउंड में अपने शरीर का अल्ट्रासाउंड कराई। जिसमें एक किडनी गायब पाया गया। उन्होंने इसकी शिकायत तत्कालीन उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा के पास की। उपायुक्त ने इस मामले की जांच के लिए तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ चंद्र प्रकाश विभाकर के नेतृत्व में गठित टीम को दी। टीम ने दोनों पक्षों का बयान सुना था। मामले में संबंधित दस्तावेज की जांच की गई थी। लेकिन बाद में सिविल सर्जन ने डॉ किरण कौशल को क्लीनचिट दे दी थी।
तबसे पीड़िता न्याय की आस में इधर उधर भटक रही थी। बाद इस मामले को लेकर बीते 10 फरवरी 2015 को नगर थाना में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल चिकित्सक फरार हैं।