पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा समाज का हो प्रत्याशी

विश्वकर्मा समाज का हो प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मासमाज की प्रमंडल स्तरीय बैठक शहर के जालान धर्मशाला में रविवार काे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष विनोद राणा ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विकास राणा उपस्थित हुए। मौके पर समाज की ओर से प्रकाशित विश्वकर्मा पुंज पत्रिका में छपी समाज के उत्थान विकास गाथा पर चर्चा की गई। विश्वकर्मा समाज विभिन्न संगठनों में अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए समाज की राजनीतिक सोच को आगे बढाने के लिए चिंतन किया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की ओर से राजनीति दल के लोगों से अपने अपने क्षेत्र में दायित्व निभाने की रणनीति तय की गई।

समाजके समर्पित व्यक्ति को विधानसभा में उतारने पर हुआ मंथन

बैठकमें यह निर्णय लिया गया कि समाज के वैसे लोग जो दशकों से किसी भी पार्टी में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं उन्हें मैदान में उतरने की अपील की। वहीं बैठक में बात नहीं बनने की स्थिति में विश्वकर्मा समाज एकला चलो की रणनीति तय करेगा। प्रमंडल स्तरीय बैठक के मौके पर झारखंड प्रदेश कमिटी के पुनर्गठन पर जोर दिया गया। वहीं इस कमिटी का पंजीकरण करने की भी बात कही गई। इसके बैठक में सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना देने का भी निर्णय लिया गया। इस बारे में समाज के देवकी राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की बराबर उपेक्षा राजनीतिक दलों ने की है। आगामी चुनाव में यदि राजनीतिक दल समाज के लोगों में से प्रत्याशी नहीं बनाती है वैसी स्थिति मेंं समाज अपनी बैनर तले प्रत्याशी देने को बाध्य होगी। इस मौके पर महासचिव राजेन्द्र राणा, हजारीबाग के वीनी राणा, कोडरमा के हीरामण राना, धनबाद के भगवान दास, रामगढ से रामचन्द्र राणा, चतरा से डोमण राणा, गिरिडीह के देवकी राणा, वकील राणा, दिनेश राणा,धरम राणा, सुनील भूषण, शिबु राणा, भुनेश्वर राणा, बैजे राणा, रीतलाल राणा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्वकर्मा समाज की बैठक मंे बोलते वक्ता।

बैठक में उपस्थित समाज के सदस्य।