पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय स्तर का संगठन बनेगा माहुरी वैश्य महामंडल

अखिल भारतीय स्तर का संगठन बनेगा माहुरी वैश्य महामंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहुरीवैश्य महामंडल की एक बैठक रविवार को डांडीडीह में हुई। बैठक का प्रारंभ मां मथुरासिनी वंदना के साथ शुरू हुई। वहीं आगंतुकों का स्वागत कुमारी नेहा सुजाता ने स्वागत गान कर की। इस मौके पर विभिन्न मदों के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। इस सभा में माहुरी वैश्य महामंडल को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समाज की पूनम प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर तक पूर्ण संगठन से हमें राजनीतिक लाभ अधिक मिलेगी। इसके लिए समाज के लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। नवयुवक समिति के प्रवीण चरणपहाडी ने एक सभा मंच के गठन का सुझाव दिया। महामंत्री प्रकाश राम सेठ ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रयास किया जाना चाहिए। कहा कि महामंडल के द्वारा छात्रावास में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की गई है। जिन्हें कंप्यूटर की शिक्षा लेनी है वे नामांकन करवा सकते हैं। बैठक के मौके पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मंडल के लाेगों ने एक स्वर में विभिन्न राजनीतिक दलों से उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। कहा कि हमारा मंडल पूरे देश में एक साथ संगठित है हमारी जितनी संख्या है उस अनुपात में हमें राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। मौके पर अजीत गुहा, विजय राम, शत्रुधन राम, मंजू देवी, दशरथ राम, ब्रज किशोर राम, दामोदर सेठ, अरविंद भदानी, राजेन्द्र तर्वे, प्रकाश भदानी, सुबोध प्रकाश, राजेश गुप्ता, प्रवीण सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में उपस्थित दूर-दराज से आए लोग।

बैठक को संबोधित करते वक्ता।